Mr Beast Net Worth In Rupees: फेमस यूट्यूबर Mr Beast की यूट्यूब कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, इतनी एक दिन की कमाई।

Mr Beast Net Worth In Rupees:  मिस्टरबीस्ट के नाम से जाने जाने वाले अमरीकन यूटूवर का वास्तविक नाम जेम्स स्टीफन “जिमी” डोनाल्डसन है। मिस्टरबीस्ट अमेरिका के पहले और भारत T series कंपनी जिसके 263 यूट्यूब सब्सक्राइबर है, के बाद दूसरे नंबर पर आते है। मिस्टरबीस्ट ने 13 साल की उम्र में, 2012 में MrBeast6000 नाम से YouTube पर पहला वीडियो पोस्ट करना शुरू किया।

जेम्स स्टीफन डोनाल्डसन जिनको अक्सर लोग Mr Beast नाम से जानते है, का जन्म 7 मई, 1998 को हुआ था, ग्रीनविले, उत्तरी कैरोलिना, अमरीका में उनका पालन-पोषण हुआ था। ऐसा भी नहीं है के हमेशा ही इसी शहर में रहते रहे हों वे अक्सर उनके माता पिता की आर्मी में ड्यूटी होने कारण कभी कभी एक शहर को शहर को छोड़ दूसरे शहर में शिफ्ट हो जाते थे। उनके माता पिता का वैवाहिक जीवन ज्यादा समय तक नही चला और 2007 में तलाक लेने का फैसला ले लिया। 2016 में, डोनाल्डसन ने ग्रीनविले क्रिश्चियन अकादमी से स्नातक किया, जो क्षेत्र का एक छोटा निजी इंजील ईसाई हाई स्कूल है। पढ़ाई छोड़ने से पहले उन्होंने कुछ समय के लिए ईस्ट कैरोलिना विश्वविद्यालय में पढ़ाई की। पढ़ाई छोड़ने के बाद, डोनाल्डसन और उनके दोस्तों ने YouTube की अनुशंसा एल्गोरिथ्म का विश्लेषण करने की कोशिश की और यह पता लगाने की कोशिश की कि वायरल वीडियो कैसे बनाए जाते हैं। इस दौरान डोनाल्डसन ने याद किया, “मेरे जीवन में पाँच साल का एक ऐसा समय था जब मैं लगातार, अस्वस्थ रूप से वायरलिटी का अध्ययन करने, YouTube एल्गोरिथ्म का अध्ययन करने में लगा हुआ था। मैं उठा। मैं ऊबर ईट्स का खाना खाता था। और फिर मैं पूरे दिन अपने कंप्यूटर पर बैठकर अन्य YouTubers के साथ बिना रुके बकवास पढ़ता रहता था।

Mr Beast Net Worth In Rupees

मिस्टरबीस्ट अमेरिकी यूट्यूबर, ऑनलाइन कमाई करने वाले व्यक्ति के साथ ही परोपकारी हैं। वह अपने अपने रिस्की और कंपेटेटिव वीडियो बनाने के लिए जाने जाते हैं, जिसमें एक से एक बड़ी और खतरनाक चुनौतियाँ और बड़े उपहार शामिल हैं। 253 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर के साथ, वह YouTube पर सबसे ज़्यादा सब्सक्राइब किए गए व्यक्ति और कुल मिलाकर दूसरे सबसे ज़्यादा सब्सक्राइब किए गए चैनल हैं.

 

डोनाल्डसन ग्रीनविले, उत्तरी कैरोलिना अमेरिका के एक शहर में पले-बढ़े हुए है। यूट्यूब पर पहले वे अपने रोज की जिंदगी के ब्लॉग बनाते थे और साथ ही, लेट्स प्ले, अन्य YouTubers की संपत्ति का अनुमान लगाने वाले वीडियो को अपलोड करते थे।

अगर शुरुआत की यूट्यूब जर्नी देखे तो 2017 में उनके यूट्यूब चैनल पर मात्र हजार दो हजार के व्यूज ही आते थे। फिर उनकी मेहनत का रिजल्ट कुछ यूं निकला की उनके वीडियो पर मिलियंस में व्यूज आने लगे, जिसके बाद वे वायरल हो गए और तब से वे लगातार लोकप्रिय होते जा रहे हैं,

Mr Beastके वीडियो काफी रिस्की और खतरनाक कामों से भरे रहते है, जब इनका यूट्यूब अच्छे से फेमस होने लगा तो डोनाल्डसन ने अपने यूट्यूब चैनल में अपने साथियों को भी मिला लिया , 2023 की रिपोर्ट के अनुसार इनके चैनल में लगभग 250 से ज्यादा कर्मचारी कार्य करते है।, जिनमें डोनाल्डसन खुद भी शामिल हैं। MrBeast के अलावा, डोनाल्डसन YouTube चैनल Beast Reacts, MrBeast Gaming, MrBeast 2 (पूर्व में MrBeast Shorts) और परोपकार चैनल Beast Philanthropy चलाते हैं। वह पहले मिस्टरबीस्ट 3 (शुरू में मिस्टरबीस्ट 2) चलाते थे, जिसकी अभी बंद कर दिया गया है अब इस पर यह वीडियो अपलोड नही करते है। ऐसा कहे यह अब इनैक्टिव है।

Mr Beast Net Worth In Rupees

डोनाल्डसन मिस्टरबीस्ट यूट्यूब चैनल, मिस्टरबीस्ट बर्गर, फीस्टेबल्स को भी own करते हैं। डोनाल्डसन ने अपने जीवन में यूट्यूब करियर से कई एक सम्मान को हासिल किया है। फोर्ब्स ने इन्हे 2022 में यूट्यूब इंडस्ट्री में सबसे अधिक कमाई वाले YouTube क्रिएटर की सूची में स्थान दिया गया है और इनकी अगर कुल संपत्ति का को जोड़ा जाए तो यह करीब 4,357 करोड़ रुपए से अधिक हो सकती है। इन्होंने 2020, 2021, 2022 और 2023 में स्ट्रीमी अवार्ड्स में लगातार चार साल क्रिएटर ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार जीतकर रिकॉर्ड बना दिया है। इसके साथ ही डोनाल्डसन निकलोडियन किड्स च्वाइस अवार्ड्स को 2022 और 2023 में दो बार जीतकर पसंदीदा पुरुष क्रिएटर का दर्जा भी दिया गया। टाइम मेगनीज 2023 में इन्हे दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक के रूप में नामित किया।

 

जून 2020 में, डोनाल्डसन ने सामूहिक रूप से MSCHF के साथ मिलकर Finger On The App नामक एक वन-टाइम मल्टीप्लेयर मोबाइल गेम जारी किया। इस खेल में खिलाड़ी अपने फोन की स्क्रीन को छूते हैं और स्क्रीन से अपनी उंगली हटाने वाला अंतिम व्यक्ति ₹2,084,211 जीत सकते है। और इससे चार लोगों ने 70 घंटे से अधिक समय तक ऐप पर अपनी उंगली रखने के बाद प्रत्येक ने ₹16,66,730 जीत लिए गए। आगे चलकर यह गेम इतना सफल रहा कि फिंगर ऑन द ऐप 2 नामक सीक्वल को मूल रूप से दिसंबर 2020 में लॉन्च करने की योजना बनाई गई थी। लेकिन किसी कारण से इस गेम को फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया था, और फिर डाउनलोड की बाढ़ के कारण मार्च 2021 तक देरी हो गई, जिससे गेम क्रैश हो गया

Leave a Comment