class="post-template-default single single-post postid-442 single-format-standard custom-background wp-custom-logo" id="top">

Newsrepublic24

Rrb Ntpc
Uncategorized

RRB NTPC में निकाली गई 11,558 पदों पर बंपर भर्ती। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगाए चार चांद, जाने पूरी इनफॉर्मेशन।

RRB NTPC : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं में Railway Recruitment Board (RRB) ने एक खुशी की लहर दौड़ा दी है। हाल ही Railway Recruitment Board Non-Technical Popular Categories (RRB NTPC) ने एक नोटिस जारी किया है। जिसमे एनटीपीसी के लिए 11,558 पदों के लिए भर्ती करने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे है। जो कैंडीडेट 12वी कक्षा पास कर चुके है उनके के लिए यह एक अच्छा मौका है सरकारी नौकरी हासिल करने का।

 

जो कैंडिडेट हमेशा रेलवे में नौकरी करने की तलाश करते रहते है। उनके लिए एक सुनहरा मौका RRB ने दे दिया है। RRB ने NTPC के लिए 11,558 पदों के लिए भर्ती करने के लिए एक नोटिस जारी है। जिसमे अंडर ग्रेजुएट और ग्रेजुएट छात्रों को एप्लीकेंट के रूप में मांगा है।

 

कितनी पद निकले है।

2 सितंबर को जारी किए गए नोटिफिकेशन में RRB ने साफ शब्दों में NTPC के लिए 11,558 पदो के लिए भर्ती किए जाने को लेकर नोटिस जारी किया है। जिनमे से कुल 3445 पदो पर अंडर ग्रेजुएट लेवल के छात्रों को भर्ती कराया जाना है। वही बाकी 8113 पदो पर ग्रेजुएट लेवल के कैंडीडेट को चुना जाएगा। इसी प्रकार NTPC भर्ती 2024-25 में कुल 11,558 पदो पर भर्ती कराई जानी है।

 

 

फीस कितनी लगेगी।

RRB NTPC ने अपने नोटिफिकेशन में साफ साफ शब्दों में ऑनलाइन एप्लीकेशन फीस क्रिटेरिया को लिखा है। इसमें जनरल और ओबीसी कास्ट के कैंडीडेट को 500 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में देने होगे। जिसमे से 400 रुपए पहले एग्जाम के बाद रिफंड किए जाएंगे।

Rrb Ntpc
Credit Pw

वही एससी, एसटी, महिलाओं, Ex servicemen, PWD, Transgender, Economically Backword कैंडिडेट से 250 रुपए आवेदन शुल्क के तौर पर लिए जाएंगे। इसके बाद Computer Based Examination 1 ( CBT 1) के बाद पूरे आवेदन शुल्क को रिफंड किया जाएगा।

 

क्या है, Age Criteria। 

2 सितंबर को जारी आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा नोटिफिकेशन में उम्र को न्यूनतम 18 वर्ष रखा गया है। वही अधिकतम 36 वर्ष रखा गया है। जिसमे से अंडर ग्रेजुएट कैंडिडेट्स की उम्र सीमा 18 वर्ष से लेकर 33 वर्ष तक रखी गई है। और ग्रेजुएट कैंडीडेट की उम्र सीमा 18 वर्ष से 36 वर्ष तक रखी गई है। आपको बता दे कि Ex Servicemen PWD और भी विशेष वर्गों के लिए उम्र में छूट प्रदान की गई है।

 

क्या रहेगी भर्ती की प्रक्रिया।

RRB NTPC में भर्ती होने के लिए आपको नीचे दिए प्रक्रिया से होकर जाना होगा।

सर्वप्रथम आपको Computer Based Examination 1 पास कराना होगा। इसे उत्तीर्ण करने के बाद आपको Computer Based Examination 2 को क्वालीफाई करना होगा। इन दोनों computer Based Examination को कंप्लीट करने के बाद एक Tpying Test ( Skill Test) /Apltitude Test को क्लीयर करना होगा। जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और सबसे बाद मेडिकल टेस्ट किया जाना होगा। अगर आप इन टेस्ट में पास हो जाते है। तो आप आरआरबी एनटीपीसी में अपनी ड्रीम जॉब कर सकते है।

 

किन पदो पर होनी है। RRB NTPC में भर्ती।

आरआरबी एनटीपीसी ने हाल ही में नोटिस में बताया है कि इसमें अंडर ग्रेजुएट लेवल कैंडीडेट और ग्रेजुएट लेवल कैंडिडेट के लिए अलग अलग पदो पर भर्ती निकाली गई है

 

Under Graduate Level: Commercial Cum Ticket Clerk, Accountant Clerk Cum Typist, Junior Clerk Cum Typist, Trains Clerk

 

Graduate Level: Chief Commercial Cum Ticket Supervisor Station Master, Goods Train Manager, Junior Accountant, Assistant Cum Typist, Senior Clerk Cum Typist.

 

 

कब से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन पत्र।

आपको बता दे कि Under Graduate Level कैंडीडेट और ग्रेजुएट लेवल कैंडिडेट के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की तिथि को अलग अलग निर्धारित किया गया है। इसलिए सबसे पहले ग्रेजुएट लेवल कैंडिडेट के आवेदन फॉर्म 14 सितंबर से आरंभ किए जाने है। और इनकी आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर होगी।

 

लेकिन RRB NTPC भर्ती परीक्षा के लिए अंडर ग्रेजुएट लेवल कैंडिडेट के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि 21 सितंबर से आरंभ किए जाने है। और फॉर्म को भरने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर रखी गई है। ऑनलाइन आवेदन को भरने के लिए RRB NTPC ने कैंडिडेट को पूरा एक महीने का समय दिया है।

3 COMMENTS

  1. Your writing is like a breath of fresh air in the often stale world of online content. Your unique perspective and engaging style set you apart from the crowd. Thank you for sharing your talents with us.

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Avatar Of Yogesh
I look forward to sharing my 5 years news content writing talent with my followers. I always feel privileged to share my knowledge with others. Yogesh is always committed to providing news content on newsrepublic24 as quickly as possible and with 100 percent accuracy. Newsrepublic24 channel belongs to everyone and not just one channel.