Breaking Update: भारत में लोकसभा चुनाव 2024: Exit Poll पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

Exit Poll: 1 जून को भारत में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों के बाद अब सभी की निगाहें Exit Poll पर टिकी हुई हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मीडिया चैनल्स पर विभिन्न दलों और नेताओं द्वारा चुनाव के परिणामों के अनुमान लगाए जा रहे हैं। 

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी इसी तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जहां विभिन्न राजनीतिक दलों और विश्लेषकों ने अपने-अपने दावे किए हैं।

 

कांग्रेस का दावा: Exit Poll

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि “INDIA गठबंधन को 295+ सीटें मिलेंगी। यह सरकारी नहीं, बल्कि जनता का सर्वे है।” इस बयान ने कांग्रेस समर्थकों के बीच उत्साह पैदा कर दिया है और वे इसे सरकार बनाने का मजबूत दावा मान रहे हैं।

 

विभिन्न मीडिया हाउस के एग्जिट पोल

 

भारत समाचार ने C VOTER के एग्जिट पोल के आंकड़े साझा किए हैं, जिनमें विभिन्न राज्यों के अनुमानित परिणाम दिए गए हैं:

 

केरल: NDA को 1-3 सीटें और UDF को 17-19 सीटें मिलने का अनुमान है।

आंध्र प्रदेश: NDA को 21-25 सीटें और YSRCP को 0-4 सीटें मिलने की संभावना है।

महाराष्ट्र: NDA को 22-26 सीटें और INDIA को 23-25 सीटें मिलने की संभावना है।

पंजाब: NDA को 0-2 सीटे।

Exit Poll
Source YouTube

 

रवीश कुमार का विश्लेषण

प्रसिद्ध पत्रकार रवीश कुमार ने तमिलनाडु की स्थिति पर ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने कहा, “तमिलनाडु में कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, और @aajtak एग्जिट पोल वाले 13-15 सीटें दे रहे हैं। गोदी मीडिया अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है, इसीलिए जनता अब इनके #ExitPoll पर विश्वास नहीं करती।”

 

 

संदीप चौधरी कमेंट्री प्लेटफॉर्म 

तमिलनाडु में कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, और @aajtak एग्जिट_पोल वाले 13-15 सीटें दे रहे है

गोदी मीडिया अपनी विश्वसनीयता खो चुका है, इसीलिए जनता अब इनके #ExitPoll पर विश्वास नहीं

 

 

आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया: Exit Poll

आम आदमी पार्टी ने एग्जिट पोल्स की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा है, “Exit Poll को BJP के ऑफिस में तैयार किया गया है। इन Exit Poll में कई ऐसे आंकड़े हैं, जिन पर कोई यक़ीन ही नहीं करेगा। लोग इस पर हंस रहे हैं।” पार्टी ने यह भी दावा किया है कि उनके द्वारा किए गए सर्वे में INDIA गठबंधन की 295 से अधिक सीटें आने का अनुमान है।

लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल्स ने देश में राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है। विभिन्न राजनीतिक दल और मीडिया हाउस अपने-अपने दावे और अनुमानों के साथ सामने आ रहे हैं, जिससे जनता के बीच भी काफी उत्सुकता और संशय है। हालांकि, अंतिम परिणाम आने तक सभी दावे और अनुमान केवल अटकलें ही हैं। भारत की जनता के मत से ही तय होगा कि अगली सरकार कौन बनाएगा।

Leave a Comment