Newsrepublic24

Ganesh Chaturthi 2024
Uncategorized

Alert, भूल कर भी गणेश चतुर्थी के समय इन कार्यों ना करें। नही तो जीवन बदल सकता है। नर्क में। 

 

भगवान गणेश महाराज को प्रसन्न करके इस समय आप अपनी सभी मनोकामना को पूर्ण कर सकते है। गणेश चतुर्थी के समय कुछ ऐसा काम ना करें जो आपके जीवन में कलेश ला सके।

 

गणेश चतुर्थी के दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि पूजा विधि सही तरीके से संपन्न हो सके। और किसी प्रकार की पूजा में कोई भी विघ्न न हो। इस आर्टिकल में हमने कुछ इस कार्य बताए है, जिन्हें आप भूल कर भी गणेश चतुर्थी दिवस के इन 10 दिनों तक ना करें।

 

गणेश चतुर्थी के समय इन कार्यों को भूलकर भी ना करें। 

 

चंद्र दर्शन : गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रमा का दर्शन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मिथ्या दोष लग सकता है। इन समय सफेद रंग दोष का कारण होता है। आपके जीवन में दुःख का आगमन हो सकता है।

 

पूजा स्थल : गणपति की मूर्ति को रसोई, जूते की रैक, वॉशरूम या किसी भी ऐसी जगह पर न रखें जहां कचरा जमा हो। इससे भगवान गणेश का अपमान होता है। पूजा स्थली को हमेशा साफ और शुद्ध रखें।

 

सफेद वस्त्र और फूल : भगवान गणेश जी को सफेद वस्त्र, सफेद फूल, सफेद जनेऊ और सफेद चंदन जैसी वस्तुएं अर्पित नहीं करनी चाहिए, क्योंकि सफेद रंग चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है।

 

दैनिक पूजा : अपनी दैनिक पूजा-अर्चना और गणपति की पूजा न छोड़ें। हर दिन जल्दी उठें, स्नान करें, साफ कपड़े पहनें और कुछ भी खाने से पहले गणपति बप्पा को ताजे फूल चढ़ाएं, सामने एक दीया जलाएं, कुछ मंत्रों का जाप करें और उन्हें मोदक का भोग लगाएं।

 

 

गणेश चतुर्थी के समय इन मंत्रो का करें जप।

 

अपने जीवन में सुख समृद्धि और शांति बढ़ाने के लिए गणेश जी आरती और उनके मंत्रो का जप अवस्य करना चाहिए। सुबह सुबह जल से स्नान करने के बाद गणेश महाराज के मंत्रो का जप करें। और शाम को गणपति बप्पा जी आरती के बाद भी इन मंत्रो का जप करना चाहिए। इन मंत्रों का जप करने से मन को शांति मिलती है और गणपति बप्पा की कृपा प्राप्त होती है।

 

गणेश चतुर्थी
Credit Pinterest

 

1. गणेश बीज मंत्र : ॐ गं गणपतये नमः

 

2. गणेश गायत्री मंत्र : ॐ एकदन्ताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि।

तन्नो दन्तिः प्रचोदयात्॥

 

3. गणेश मंत्र : वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।

निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

 

4. गणेश पंचाक्षरी मंत्र :  ॐ गं गणपतये नमः।

 

 

Ganesh Chaturthi 2024 Wshes In Hindi 

गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान गणेश आपके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लाएं।

 

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ, निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा। गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!

 

गणेश जी का आशीर्वाद सदा आपके साथ हो, हर कार्य में सफलता मिले। गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!

 

भगवान गणेश का दिव्य आशीर्वाद आपके जीवन को खुशियों और समृद्धि से भर दे। गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!

 

गणपति बप्पा मोरया! भगवान गणेश आपके सभी दुखों का नाश करें और आपके जीवन में खुशियां लाएं। गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!

2 COMMENTS

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Avatar Of Yogesh
I look forward to sharing my 5 years news content writing talent with my followers. I always feel privileged to share my knowledge with others. Yogesh is always committed to providing news content on newsrepublic24 as quickly as possible and with 100 percent accuracy. Newsrepublic24 channel belongs to everyone and not just one channel.