चक्रवात रेमल ने बंगाल में मचाया कहर, भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण, 2 दिनों तक करना पड़ा एयरपोर्ट बंद। 

चक्रवात रेमल ने पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में कहर बरसाना चालू कर दिया है। इसको लेकर भारत सरकार ने भी अपने नागरिकों के लिए आधिकारिक जानकारी दी है। भारत सरकार ने इसके बढ़ते कहर को लेकर चेतावनी जारी की है। 

साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि अगले कुछ दिनों तक यह पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों के लिए घातक साबित हो सकता है। समय को देखते हुए पश्चिम बंगाल की राज्यीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को निकालना शुरू कर दिया है।

चक्रवात रेमल ने अब भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्रों खासकर पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों को प्रभावित करने का फैसला किया है।

चक्रवात रेमल

रेमल शब्द अरबी शब्द है, इसका अर्थ Sand होता है। इसको लेकर भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर अपने नागरिकों को चेतावनी जारी की है। क्योंकि इसका असर काफी खतरनाक साबित हो सकता है।

 

भारत के मौसम विभाग ने इस को लेकर कुछ महत्वपूर्ण जानकारी भी बताई है। चक्रवात रेमल की हवा की गति करीब 135 किलोमीटर प्रति घंटे होने का अनुमान लगाया जा सकता है। पश्चिम बंगाल के उत्तर पूर्वी क्षेत्रों के साथ-साथ इस चक्रवात से बांग्लादेश के 10 महत्वपूर्ण और बेहद जोखिम वाले क्षेत्रों को नुकसान पहुंचने की संभावना है।

 

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार यह चक्रवात रेमल पश्चिम बंगाल के उत्तर-पूर्वी इलाकों और बांग्लादेश के तट पर स्थित सागर द्वीप और खेपुपारा से प्रवेश करेगा। चक्रवात रेमल पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा के साथ-साथ बांग्लादेश के कुछ हिस्सों को भी प्रभावित कर सकता है।

 

रेमल बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी हिस्से से शुरू हुआ है और बहुत तेज़ हवाओं के साथ आगे बढ़ रहा है।

भारी बारिश और तेज़ हवाओं के साथ चक्रवात रेमल 27/28 मई को भारत के उत्तर पूर्वी हिस्से में अपना असर दिखा सकता है।

चक्रवात रेमल की अधिकतम गति 135 किलोमीटर प्रचक्रवात रेमल ने पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में कहर बरसाना चालू कर दिया है। इसको लेकर भारत सरकार ने भी अपने नागरिकों के लिए आधिकारिक जानकारी दी है। भारत सरकार ने इसके बढ़ते कहर को लेकर चेतावनी जारी की है। ति घंटे तक मापी जा सकती है। अगर इसकी न्यूनतम गति की बात करें तो यह लगभग 110 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

 

चक्रवात रेमल की बढ़ते कहर को लेकर वेस्ट बंगाल के इंटरनेशनल एयरपोर्ट नेता जी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट को 2 दिन तक बंद करने का आदेश किया जा चुका है।

चक्रवात रेमल को लेकर कोलकाता एयरपोर्ट निदेशक सी पट्टाभि ने कोलकाता एयरपोर्ट को 26 मई से 27 मई सुबह 9 बजे तक किसी भी प्रकार हलचल को बंद करने का आदेश दिया है। 

Leave a Comment