उत्तर प्रदेश खबर: उत्तर प्रदेश के बागपत में आस्था अस्पताल में लगी आग, मौके पर पहुंचकर 12 लोगो की बचाई जान।

उत्तर प्रदेश खबर: उत्तर प्रदेश के बागपत शहर में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक अस्पताल में भीषण आग लग गई। बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर रोड पर आस्था अस्पताल की छत पर आग लग गई।

उत्तर प्रदेश खबर

आग लगने के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और करीब 12 मरीजों के साथ-साथ कई बच्चों को भी आनन-फानन में दूसरे अस्पताल में ले जाया गया। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग के कर्मचारी पहुंचे और आग पर काबू पाया। शुक्र है कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

 

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित आस्था अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर लगी आग पर काबू पा लिया गया है। तड़के लगी आग ने भीषण रूप धारण कर लिया था। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों में भगदड़ मच गई। सूचना पर दमकल विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाना शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घायलों को दूसरे पास ही के हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है।

 

 

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अस्पताल में आग लग गई थी। सूचना के बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। कुल 4 दमकल गाड़ियां मौके पर थीं, आग पर काबू पा लिया गया है। अंदर 12 मरीज थे और वे सभी बच गए हैं। फिलहाल कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने का कारण अज्ञात है।

 

 

जानकारी के अनुसार आज तड़के तकरीबन 4:30 बजे आस्था अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। अस्पताल में मौजूद सुरक्षा गार्ड ने इसकी जानकारी अस्पताल संचालक, पुलिस व दमकल विभाग को दी। सूचना पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

 

उत्तर प्रदेश खबर

सूचना पर एसडीएम अमरचंद वर्मा, सीओ सविरत्न गौतम समेत जिले के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल में भर्ती बच्चों समेत अन्य मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कराया। आग लगने का कारण शोर्ट शर्किट बताया जा रहा है, हालांकि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

 

क्यों लगी आग; उत्तर प्रदेश खबर

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, “अस्पताल में आग लग गई और दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। कुल चार दमकल गाड़ियाँ मौके पर हैं और आग पर काबू पा लिया गया है। अंदर 12 मरीज़ थे और उन सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कोई हताहत नहीं हुआ है। आग का कारण शॉर्ट सर्किट होने का संदेह है, लेकिन पुष्टि के लिए आगे की जाँच की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त, यह स्पष्ट नहीं है कि ऊपरी मंजिल पर आग किस कारण से लगी, जो घटना के समय बंद थी। जाँच पूरी होने के बाद आगे की जानकारी मिल पाएगी।”

 

Note; ऊपर दी गई जानकारी Newsstate चेनल से ली गई है। इसमें हमारी टीम का कोई योगदान नहीं है।

 

 

 

Leave a Comment