अर्जुन कपूर और मलायका अरोड़ा के बीच हुआ तनाव, दोनो अपने रिलेशन को अलग खत्म करने का किया फैसला।

अभी हाल ही में अर्जुन कपूर और मलायका अरोड़ा के रिलेशनशिप को लेकर खबर आ रही है। News Agency IANS की रिपोर्ट के अनुसार, मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर ने लगभग पांच साल की डेटिंग के बाद रिसेंटली ब्रेकअप कर लिया है।

सितारों के एक करीबी सूत्र ने IANS को बताया कि मलायका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने “शांतिपूर्वक” अलग होने का फैसला किया है और वे अभी भी “सौहार्दपूर्ण” हैं।

 

अर्जुन कपूर और मलायका अरोड़ा
Source YouTube

समाचार एजेंसी आईएएनएस ने एक सूत्र के हवाले से कहा, “अर्जुन की बॉडी लैंग्वेज और वह अभी जिस तरह से हैं, उसे देखते हुए ऐसा हुआ है। वे इतने लंबे समय से डेटिंग कर रहे हैं; इसलिए, यह बहुत शांतिपूर्ण, गरिमापूर्ण और सम्मानजनक रहा है।

 

अर्जुन कपूर और मलायका अरोड़ा अभी भी एक-दूसरे के साथ शांतिपूर्ण हैं।” मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने कथित तौर पर 2018 में डेटिंग शुरू की थी। उन्हें अक्सर एक साथ तस्वीरें खिंचवाते देखा जाता था लेकिन उन्होंने इसे 2019 में अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर आधिकारिक बना दिया। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी छुट्टियों की तस्वीरें पोस्ट करते थे और मलाइका अक्सर अर्जुन के साथ उनके पारिवारिक समारोहों में भी जाती थीं।

अर्जुन कपूर और मलायका अरोड़ा
Source YouTube

अर्जुन कपूर और मलायका अरोड़ा अब साथ नहीं

सोर्स ने बताया है कि दोनों इस बारे में चुप्पी साधे रहेंगे। क्योंकि वो नहीं चाहते कि लोगों को इस बारे में थोड़ी भी गॉसिप मिले और वह उनके इस रिश्ते को खराब करें या उस पर टीका-टिप्पणी करें। सोर्स ने आगे ये भी बताया है कि उनका रिश्ता बहुत लंबा रहा। लेकिन अब खत्म हो रहा है। लेकिन उनके बीच कोई खटास नहीं है। वो एक-दूसरे की दिल से इज्जत करते हैं। और हमेशा एक-दूसरे के लिए खड़े रहेंगे। साथ ही वह लोगों से भी प्राइवेसी देने की उम्मीद रखते हैं।

 

अर्जुन कपूर और मलायका अरोड़ा का पहले हुआ था ब्रेकअप

इस साल जनवरी में भी खबर आई थी कि इन अर्जुन कपूर और मलायका अरोड़ा का दो महीने पहले ही ब्रेकअप हो चुका था। लेकिन उन्होंने इस रिश्ते को खत्म करने के बजाय, इस पर काम करने का फैसला किया था। वहीं, अरबाज की शादी के बाद लोगों कि निगाहें एक्ट्रेस पर टिकी थीं कि वह इस साल शादी करेंगी। लेकिन उस पर पानी फिर गया। क्योंकि वह और अर्जुन अब साथ नहीं रहे।

 

कौन है, अर्जुन कपूर।

अर्जुन कपूर का जन्म 26 जून 1985 में एक फिल्म इंडस्ट्री की एक फैमिली में हुआ था। अभी उनकी 38 वर्ष है। यह एक इंडियन एक्टर हैं जो हिंदी फिल्मों में काम करते हैं। अर्जुन कपूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर और मोना शौरी के बेटे हैं। अर्जुन कपूर ने फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरूआत 2012 में इश्कजादे मूवी से की थी, जो बड़े परदे पर कमर्शियल रूप से सफल भी रही थी। और इसके लिए अर्जुन कपूर को सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण के लिए ज़ी सिने अवार्ड भी मिला था।

अर्जुन कपूर और मलायका अरोड़ा
Source YouTube

 

Arjun Kapoor ने 2014 की फ़िल्मों गुंडे और 2 स्टेट्स में और बड़ी सफलता हासिल कीं, जिनमें से बाद वाली उनकी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली रिलीज़ बन गई। इसके बाद ड्रामा की एंड का (2016) और हाफ गर्लफ्रेंड (2017) को छोड़कर आलोचनात्मक और व्यावसायिक असफलताओं की एक श्रृंखला आई।

 

कौन है, मलायका अरोड़ा।

मलायका अरोड़ा जन्म 23 अक्टूबर 1973 में हुआ यह एक भारतीय अभिनेत्री, नर्तक, मॉडल, वीजे और टेलीविजन हस्ती हैं। मलायका अरोड़ा ने 2008 में अपने पूर्व पति अरबाज खान के साथ Film Producer के रूप में अपनी करियर की शुरुआत की। बाद में इन्होंने कंपनी अरबाज खान प्रोडक्शंस की स्थापना की, इसी Film Producer Company ने दबंग फिल्म श्रृंखला बनाई।

अर्जुन कपूर और मलायका अरोड़ा
Source YouTube

 

अभिनेत्री के रूप में, मलायका अरोड़ा ने कांटे (2002) और EMI (2008) जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। मलायका अरोड़ा ने छैया छैया (1998), गुड़ नालो इश्क मीठा (1998), माही वे (2002), काल धमाल (2005) और मुन्नी बदनाम हुई (2010) गानों में भी अभिनय किया।

 

 

 

Leave a Comment