class="post-template-default single single-post postid-331 single-format-standard custom-background wp-custom-logo" id="top">

Newsrepublic24

National Sports Day
Sports

जानिए कब से शुरू हुआ हर साल 29 अगस्त को National Sports Day मानने का कार्यक्रम। 

 

हर साल की तरह इस साल 29 को National Sports Day मनाया जाएगा। खेल जगत को एक नई पहचान देने के लिए हम लोग इस दिन को याद रखते है। इस दिन को मेजर ध्यानचंद की जन्म तिथि के रूप में भी याद रखते है।

 

मेजर ध्यानचंद ने हॉकी मैच के जरिए अन्य खेलों को सराहना देने का काम किया है। 29 अगस्त के दिन ही हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था। इस लिए इनके जन्म दिवस के रुप में हम लोग खेल दिवस को मानते है।

 

 

क्यों मनाया जाता है, National Sports Day.

हर साल 29 अगस्त को National Sports Day मनाया जाता है। इस दिन खेल को अपने जीवन का भाग बनाने और उसको एक नई ऊंचाई तक ले जाने का संकल्प करते है।

National Sports Day
Source Pinterest

 

मेजर ध्यानचंद ने हॉकी को पूरे विश्व में एक नई पहचान दी। उन्होंने ओलंपिक खेलों में तीन गोल्ड मेडल हासिल किए। इसलिए लिए मेजर ध्यानचंद की जन्म तिथि के अवसर पर हम खेल दिवस मनाते है। भारत में साल 2012 से हर 29 अगस्त को National Sports Day मनाया जाता है।

 

 

राष्ट्रीय खेल दिवस 2024 का थीम क्या है ?

राष्ट्रीय खेल दिवस 2024 का थीम है। ‘शांतिपूर्ण और समावेशी समाजों को बढ़ावा देने के लिए खेल’। यह इस साल की National Sports Day की थीम है। यह इस बात पर जोर देता है कि कैसे कोई सामाजिक बंधनों को मजबूत कर सकता है, एकता को तेज कर सकता है और समावेशिता का समर्थन कर सकता है।

 

 

कौन है। मेजर ध्यानचंद (Who is major Dhyan Chand )

मेजर ध्यान चंद का जन्म 29 अगस्त 1905 में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद ( अब प्रयागराज ) में हुआ था। इनके पिता सोमेश्वर सिंह ब्रिटिश इंडियन आर्मी में सैनिक के पद पर कार्यरत थे।

 

मेजर ध्यानचंद की पढाई अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से हुई थी। बाद में इन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के लिए विक्टोरिया कालेज ग्वालियर 1932 में दाखिला ले लिया था। जिसके बाद यह ब्रिटिश इंडियन आर्मी में मेजर पद पर चयनित हो हुए थे।

 

 

ब्रिटिश इंडियन आर्मी में इनको मेजर का पद मिला था। यह आर्मी में मेजर के पद पर कार्यरत थे। 1922 से 1956 तक इनका आर्मी के लिए योगदान रहा है। जिसमे 1922 से 1947 तक इन्होंने ब्रिटिश इंडियन आर्मी में काम किया और 1947 में भारत की आजादी के बाद 1947 से 1956 तक इंडियन आर्मी में काम किया था।

 

खेल जगत में करियर 

मेजर ध्यानचंद ने अपन पूरा मन हॉकी को दिया था। इनके द्वारा गोल को इस तरह किया जाता था कि मानो बॉल इनकी स्टिक से चिपकी हुई है। शानदार गोल करने के लिए ही इनको हॉकी का जादूगर कहा जाता है।

 

“Read More News Article “

 

इनका जीवन हॉकी के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है। 1926 से 1949 तक खेल जगत में रहे। 1928 ,1932 और 1936 तीन ओलंपिक में गोल्ड मेडल हासिल किया था। उनकी बायोग्राफी “गोल” के अनुसार 185 मैच में 570 गोल किए थे।

National Sports Day
Image Source Pinterest

खेल दिवस का महत्व क्या है। ( Importance Of National Sports Day) 

युवाओं को नए नए खेल की तरफ आकर्षित करना और खेलो को बढ़ावा देना ही National Sports Day का मुख्य उद्देश्य है। इस दिन अलग अलग के खेलो का आयोजन भी किया जाता है। जिसमे इस खेल में जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मान और पुरुस्कार दिया जाता है। जिससे लोगो के अंदर खेल की जागरूकता को बढ़ावा देना होता है। National Sports Day पर राष्ट्रपति द्वारा भी खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरित किए जाते है।

 

 

खेल को अन्य खिलाड़ियों के विचार।

1. अगर मैं, दो बच्चों की मां होने के नाते, पदक जीत सकती हूं, तो आप सब भी जीत सकते हैं. मुझे एक उदाहरण के रूप में लें और हार न मानें। मैरी कॉम।

 

2. आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत से आपको हमेशा सफलता मिलेगी। विराट कोहली।

 

3. असफलता से मत डरो; उससे सीखो और आगे बढ़ते रहो।” “अपने सपनों का पीछा करो और उन्हें हकीकत बनाओ।” “कड़ी मेहनत हमेशा रंग लाती है; सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं है।” एमएस धोनी

 

4. जब लोग आप पर पत्थर भेंकते है। तो आप उसे मील का पत्थर बना लो। सचिन तेंदुलकर।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Avatar Of Yogesh
I look forward to sharing my 5 years news content writing talent with my followers. I always feel privileged to share my knowledge with others. Yogesh is always committed to providing news content on newsrepublic24 as quickly as possible and with 100 percent accuracy. Newsrepublic24 channel belongs to everyone and not just one channel.