class="post-template-default single single-post postid-522 single-format-standard custom-background wp-custom-logo" id="top">

Newsrepublic24

Screenshot 2024 09 08 15 28 20 72 F9Ee0578Fe1Cc94De7482Bd41Accb329
Uncategorized

“कभी खुशी कभी गम” में रोल निभाने वाले एक्टर विकास सेठी का आज कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन। 

 

आज रविवार, 8 सितंबर को हिंदी धारावाहिक सीरियल ड्रामा के मशहूर अभिनेता विकास सेठी का निधन हो गया। 48 साल की उम्र में, सोते समय कार्डियक अरेस्ट के कारण उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। विकास सेठी अपने आकर्षक लुक और फिटनेस के लिए जाने जाते थे और उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।

 

विकास सेठी के निधन का कारण

 

विकास सेठी का निधन 48 साल की उम्र में हुआ। सोते समय कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मृत्यु हो गई। यह खबर सुनते ही उनके फैंस और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

विकास सेठी का टीवी सीरियल्स में योगदान

 

विकास सेठी ने बहुत से फैमस टीवी धारावाहिकों ड्रामा में काम किया है।

1. सास भी कभी बहू थी

2. कसौटी जिंदगी की (2001)

3. कही तो होगा (2003)

4. गीत हुई सबसे पराई

5. उतरन

6. ससुराल सिमर का

7. नच बलिए

 

विकास सेठी
Credit Bollywooddaily

भारतीय फिल्म इंडस्ट्रीज में भी किया है, काम। 

 

विकाश सेठी ने 2001 में आई फिल्म “कभी खुशी कभी गम” में भी काम किया था, जिसमें उन्होंने करीना कपूर के कॉलेज फ्रेंड का किरदार निभाया था। इसके अलावा, वे फिल्म “दीवानापन” और तेलुगु हिट फिल्म “स्मार्ट शंकर” में भी नजर आए थे।

 

Read More News Article। On GaneshChaturthi 2024.

 

विकाश सेठी का जन्म और पालन-पोषण मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और बाद में टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा। विकाश सेठी ने अपने पत्नी जान्हवी सेठी के साथ भी सीरियल ड्रामा में काम किया है। नच बलिए नाम के सीरियल ड्रामा में दोनो ने एक साथ काम किया था। विकाश सेठी के दो जुड़वा बच्चे भी हैं। उनके परिवार के लिए यह समय बेहद ही कठिन है और उनके फैंस, सहयोगी कलाकार इस दुख की घड़ी में विकाश सेठी के परिवार वालों के साथ हैं।

 

विकाश सेठी के निधन से टीवी इंडस्ट्री में एक अभाव सा महसूस किया जाएगा। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा और उनके फैंस उन्हें हमेशा अपने दिलों में याद रखेंगे।

 

 

4 COMMENTS

  1. Denne artikkelen har gitt meg en rik mengde informasjon. Din grundighet i å skissere hovedideene og illustrere dem med eksempler er virkelig verdsatt. Takket være dette har jeg nå en mye bedre forståelse av emnet. Din inkludering av koblinger til andre nettsteder for videre lesning var også svært nyttig. For de som er nysgjerrige på dette emnet, er dette en utmerket ressurs.

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Avatar Of Yogesh
I look forward to sharing my 5 years news content writing talent with my followers. I always feel privileged to share my knowledge with others. Yogesh is always committed to providing news content on newsrepublic24 as quickly as possible and with 100 percent accuracy. Newsrepublic24 channel belongs to everyone and not just one channel.