class="post-template-default single single-post postid-456 single-format-standard custom-background wp-custom-logo" id="top">

Newsrepublic24

4Daea0537F2768F8E7Cb87F42122502B
Uncategorized

Breaking News: विदेश मंत्रालय ने Passport Seva को लेकर जारी किया ऑफिशियल नोटिस। जानें क्या है दिशा निर्देश, नही तो हो सकता है वित्तीय नुकसान। 

Passport Seva: भारत सरकार द्वारा अपने नागरिकों को पासपोर्ट सेवा प्रदान करने के लिए कुछ जरूरी दिशा निर्देश जारी किए किए गए है। विदेश मंत्रालय ने ऑफिशियल नोटिस जारी करते हुए बताया है। कि एक निश्चित संख्या में सर्च इंजन पर ऐसी जालसाजी वेबसाइट को पाया गया है। जो अवैध रूप से पासपोर्ट बनवाने के लिए अधिक से अधिक पैसे की मांग कर रही है। और इसके साथ ही ऐसी वेबसाइट आपके डाटा को इकठ्ठा कर रही है।

 

हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दे कि 2 सितंबर तक समय में भारत के मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स ने Passport Seva को बंद कर दिया था। और इस पासपोर्ट सेवा के 1 सितंबर को सुबह 7:00 AM पर सार्वजनिक रूप से खोल दिया गया है। रखरखाव के मद्देनजर, 30 अगस्त, 2024 के लिए निर्धारित नियुक्तियों को पुनर्निर्धारित किया जाएगा। मंत्रालय ने आवेदकों को आश्वासन दिया है कि उन्हें नई नियुक्ति तिथियों और समय के बारे में सूचित किया जाएगा।

 

 

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नोटिस में बताया गया है, कुछ जालसाजी वेबसाइट Passport Seva के नाम पर आपका निजी डाटा चुरा रही है। जिसका उद्देश्य सीधे तौर पर आपको वित्तीय नुकसान कराना हो सकता है। इसके साथ ही यह जालसाजी वेबसाइट पासपोर्ट बनवाने के लिए एक निश्चित धनराशि से अधिक पैसे की मांग कर रही है।

Passport Seva
Credit। Pinterest

 

कौन सी है, जालसाजी वेबसाइट- Passport Seva

विदेश मंत्रालय ने ऑफिशियल नोटिस में बताया है कि यह वेबसाइट मुख्य रूप .In, .Com, .Org जैसे डोमेन के साथ पाई गई है। जिनकी एक लिस्ट सार्वजनिक तौर नोटिस में जारी की गई है। इनमे से जालसाजी वेबसाइट www.Indiapassport.org/ www.passport-seva.in/ ,www.passport-india.in/ www.passportindiaportal.in. www.applypassport.org/ www.onlinepassportindia.com है। विदेश मंत्रालय के दिशा निर्देश में बताया गया है की यदि आप Passport Seva के बारे कुछ भी जानकारी हासिल करना चाहते है। तो आप केबल .gov.in के डोमेन बाली www.passportindia.gov.in के साथ ही जाए।

 

Read More News Article Related to You 

 

कितना होती है। Passport Seva का शुल्क। 

Passport Seva के लिए भारत सरकार का विदेश मंत्रालय रजिस्ट्रेशन शुल्क के तौर पर कुछ धनराशि की डिमांड करता है। जैसे की अगर सामान्य स्थिति में 36 Pages के पासपोर्ट के लिए अप्लाई करते है तो आपको 1500 रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा वहीं तत्काल स्थिति में 36 Pages का पासपोर्ट के लिए 3500 रुपए शुल्क के तौर पर देने होगे। यदि आप सामान्य स्थिति में 60 Pages के पासपोर्ट के लिए अप्लाई करते हैं तो आपको 2000 रूपए शुल्क के तौर पर देने होंगे। वहीं तत्काल स्थिति में 60 Pages के पासपोर्ट के लिए आपको 4000 रूपए देने होते है।

 

 

कैसे सुरक्षित करे पासपोर्ट अपॉइंटमेंट।

पासपोर्ट सेवा का लाभ उठाना हो या फिर पासपोर्ट के लिए अपॉइंटमेंट शेड्यूल फिक्स करना हो। आपको हमेशा पासपोर्ट सेवा की ऑफिशियल वेबसाइट www.passportindia.gov.in को विजिट करने की सलाह दी जाती है। यदि आप इस वेबसाइट के साथ जाने की बजाय अन्य किसी वेबसाइट पर जाएं है। तो आपको अपने निजी जानकारी के साथ साथ वित्तीय समस्या से होकर गुजरना पड़ सकता है।

 

 

ऐसी जालसाजी वेबसाइट किस तरह से बचे है।

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने इन जालसाजी वेबसाइट से बचने के लिए कुछ दिशा निर्देश जारी किए हुए है।

 

1. यदि कोई आपसे पासपोर्ट बनवाने के लिए अधिकतम शुल्क 4000 रुपए से अधिक मांगता है। तो सावधान रहें।

 

2. पासपोर्ट सेवा को प्राप्त करने के लिए किसी को भी अपनी बैंक खाते की निजी जानकारी ना दे। ऐसा करने से वित्तीय नुकसान हो सकता है।

 

3. पासपोर्ट का लाभ लेने के लिए अपनी निजी जानकारी किसी के साथ शेयर ना करे। पासपोर्ट सेवा के लिए आपको निजी जानकारी जरूरी नहीं होती है।

 

4. अगर कोई अनजान व्यक्ति पासपोर्ट देने के लिए आप से पैसे की मांग करता है। तो इस स्थिति में आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

3 COMMENTS

  1. Great blog here! Also your web site loads up very
    fast! What web host are you using? Can I get your affiliate link to your host?
    I wish my web site loaded up as quickly as yours lol

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Avatar Of Yogesh
I look forward to sharing my 5 years news content writing talent with my followers. I always feel privileged to share my knowledge with others. Yogesh is always committed to providing news content on newsrepublic24 as quickly as possible and with 100 percent accuracy. Newsrepublic24 channel belongs to everyone and not just one channel.