class="post-template-default single single-post postid-111 single-format-standard custom-background wp-custom-logo" id="top">

Newsrepublic24

क्रिस्टियानो रोनाल्डो
Sports

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फुटबॉल की दुनियां के साथ यूटयूब की दुनिया में बनाया रिकॉर्ड, अभी तक ऐसा किसी ने नही किया।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने हाल ही के बनाए गए यूट्यूब चैनल की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे है। आपको बता क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने खिलाड़ी जीवन के साथ साथ उन्होंने डिजिटल दुनिया में भी अपना एक रिकॉर्ड बना दिया है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने यूनिक रिकॉर्ड बनाने के काम से जाने जाते है।

 

 

हाल ही 21 अगस्त 2024 बुधवार के दिन अपने X सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फैंस को एक शोक दिया उन्होंने अपने प्लेटफार्म पर एक ब्लॉग यूटयूब चैनल क्रिएट करने का पोस्ट किया है। जिससे उनके फैन फॉलोइंग X पर बढ़ने के साथ यूट्यूब पर भी काफी धमाल मचा रही है।

 

 

Cristiano Ronaldo YouTube Channel 

हाल ही में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने X पर पोस्ट करते हुए कि “बड़े दिनों के इंतजार के बाद हमारा यूट्यूब चैनल आ गया है। तो आप सभी उसे जाकर सब्सक्राइब कर ले।”

 

आपको बता दे क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने “UR. Cristiano” नाम से अपन यूट्यूब चैनल बनाया है। इस चैनल पर सिर्फ 90 मिनट में 16 लाख 90 हजार मतलब सिर्फ 90 मिनट्स 1.69 मिलियन सब्सक्राइबर हो गए हैं। यह यूटयूब की दुनियां में एक नया रिकॉर्ड है। आज से पहले ऐसा कभी कोई किसी व्यक्ति नही कर पाया।

 

Read More: News की दुनिया में आपका स्वागत है।

 

बकौल रिपोर्ट केबल 2 घंटे में 20 मिलियन ( 2 करोड़ ) से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके थे। अभी हाल ही में 23 अगस्त 2024 को क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 29.4 मिलियन सब्सक्राइबर है। यूट्यूब द्वारा चैनल बनने के बाद सिर्फ 6 घंटे के अंदर क्रिस्टियानो के घर गोल्डन बटन पहुंचा दिया था। जो वास्तविकता में एक ऐसा रिकॉर्ड है। जिसको अभी तक किसी ने हासिल नहीं किया।

 

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के द्वारा एक दिन में 12 विडियोज को अपलोड किया गया था। जिसपर एक दिन दिन में ही 50 मिलियन व्यूज आ चुके थे।

 

कौन है क्रिस्टियानो रोनाल्डो। 

क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक पुर्तगाली पेशेवर फुटबॉलर है। इनका जन्म 5 फरवरी 1985 को हुआ था। साऊदी अरब के क्लब अल्ल नासार के लिए फॉरवर्ड के रूप में खेलते है और पुर्तगाल की फुटबॉल राष्ट्रीय टीम की कप्तानी करते है। अक्सर दुनिया में सबसे अच्छा खिलाड़ी माने जाते है। रोनाल्डो ने पांच बैलोन डी’ओर पुरस्कार और चार यूरोपीय गोल्डन शूज़ जीते हैं, जो एक यूरोपीय खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक है।

 

उन्होंने अपने करियर में 32 ट्राफियां जीती हैं, जिसमें सात लीग खिताब, पांच यूईएफए चैंपियंस लीग, एक यूईएफए यूरोपीय चैम्पियनशिप और एक यूईएफए राष्ट्र लीग शामिल हैं।

 

रोनाल्डो ने चैंपियंस लीग में सर्वाधिक उपस्थिति (182), सर्वाधिक गोल (140), और सहायता (42), यूरोपीय चैम्पियनशिप में सर्वाधिक गोल (14), पुरुष खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल (115), और सर्वाधिक एक यूरोपीय पुरुष द्वारा अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति (184)। वह उन कुछ खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने 1,100 से अधिक पेशेवर कैरियर प्रदर्शन किए हैं, और क्लब और देश के लिए 800 से अधिक आधिकारिक वरिष्ठ कैरियर गोल किए हैं।

 

क्रिस्टियानो के सोशल मीडिया प्लेटफार्म 

क्रिस्टियानो को अब तक यूटयूब चैनल ने बैन किया हुआ था। जिसके चलते उनके दूसरे सोसल मीडिया प्लेटफार्म पर अकाउंट बने थे। और उन पर काफी अधिक फैन फॉलोइंग थी। आपको बता दे कि इंस्टाग्राम पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 636 मिलियन फॉलोअर्स है। जो कि पूरे विश्व में सबसे अधिक है।

 

क्रिस्टियानो का X पर भी अकाउंट बना हुआ है। इस पर 112.5 मिलियन फॉलोअर्स है। साथ ही फेसबुक पर 170 मिलियन फॉलोअर्स है।

 

क्रिस्टियानो रोनाल्डो
Ur. Cristiano

 

  • Instagram 636M
  • Facebook 170M
  • X(Formerly Twitter ) 112.5M

 

Cristiano Ronaldo Net Worth 

Cristiano Ronaldo ने अपनी कुल संपत्ति का खुलासा नहीं किया है। लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से और अन्य रिसोर्स के मुताबिक क्रिस्टियानो रोनाल्डो की नेट वर्थ 600 million डॉलर है। वहीं अलग अलग वेबसाइट पर क्रिस्टियानो की नेट वर्थ (Net Worth) 500 Million बताया गया है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कमाई के कई सोर्स है। जिसमे से मुख्यत इनका प्रोफेशन फुटबॉल है। आपको बता दे कि क्रिस्टियानो पेशे से एक पुर्तगाली फुटवॉलर टीम के कप्तान है।

 

क्रिस्टियानो रोनाल्डो साउदी अरब के Al Nassar club के कप्तान है। तो ज्यादातर इनकी कमाई फुटवॉल से ही होती है। इसके साथ साथ यह बहुत सी कंपनी जैसे Nike, Herbalife और Clear कंपनी की स्पॉन्सरशिप करते है। इनमें से Nike कंपनी के लिए लाइफ टाइम स्पॉन्सरशिप करते है। जिसके लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो को 1 billion Dollar दिए गए थे।

 

3 COMMENTS

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Avatar Of Yogesh
I look forward to sharing my 5 years news content writing talent with my followers. I always feel privileged to share my knowledge with others. Yogesh is always committed to providing news content on newsrepublic24 as quickly as possible and with 100 percent accuracy. Newsrepublic24 channel belongs to everyone and not just one channel.